इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), 2021

प्रश्न-इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)‚ 2021 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) आईपीएल‚ 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार जीता है।
(b) सर्वाधिक रन बनाने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान के.एल. राहुल को आरेंज कैप प्रदान की गई।
(c) सर्वाधिक विकेट लेने वाले रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को पर्पल कैप प्रदान की गई।
(d) पेटीएम फेयर प्ले अवॉर्ड राजस्थान रॉयल्स को प्रदान किया गया है।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 9 अप्रैल‚ 2021 से 15 अक्टूबर‚ 2021 के मध्य भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा प्रशासित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी-20 क्रिकेट लीग का 14वां संस्करण भारत और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हुआ।
  • ध्यातव्य है कि 14वें संस्करण का आयोजन 9 अप्रैल से 2 मई‚ 2021 तक भारत में किया गया। कोरोना महामारी के कारण भारत में आईपीएल को स्थगित करके शेष मैचों का आयोजन 19 सितंबर से 15 अक्टूबर‚ 2021 के मध्य संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुआ।
  • प्रायोजक-विवो (Vivo)
  • फाइनल मैच-दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम‚ दुबई (15 अक्टूबर‚ 2021)
  • फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलाकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से पराजित कर खिताब जीत लिया।
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार इस लीग का खिताब जीता है।
  • इससे पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स ने वर्ष 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल का खिताब जीता था।
  • चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस ने फाइनल मैच में 59 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली तथा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्सल पटेल ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए।
  • चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयॉन मोर्गन थे।
  • आरेंज कैप (सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी)-ऋतुराज गायकवाड़ (16 मैचों में 635 रन)‚ चेन्नई सुपर किंग्स
  • पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट लेने वाला खिलाड़ी)-हर्षल पटेल (15 मैचों में 32 विकेट)‚ रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन-ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)
  • विवो परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन-रवि विश्नोई (पंजाब किंग्स)
  • ड्रीम 11 गेमचेंजर ऑफ द सीजन-हर्षल पटेल (रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर)
  • सफारी सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन-सिमरोन हेटमायर (दिल्लीं कैपिटल्स)
  • अनएकेडमी लेट्स क्रैक इट सिक्सेज ऑफ द सीजन (सर्वाधिक छक्के)-के.एल. राहुल (30 छक्के)-पंजाब किंग्स
  • क्रेड पॉवर प्लेयर ऑफ द सीजन- वेंकटेश अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स)
  • Upstox मोस्ट बैल्यूएबल प्लेयर-हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) पेटीएम फेयर प्ले अवॉर्ड-राजस्थान रॉयल्स
  • हर्षल पटेल एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक विकेट (32 विकेट) लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
  • फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस सीजन की सबसे तेज गेंद (153.63 किमी/घंटा की रफ्तार से) फेंकने का रिकॉर्ड बनाया।
  • भारतीय गेंदबाजों में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (सनराइजर्स हैदराबाद) ने इस सीजन में 152.95 किमी./घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर रिकॉर्ड बनाया।
  • उमरान मलिक इस आईपीएल सीजन में लॉकी फर्ग्यूसन के बाद सबसे तेज गेंद फेंकने वाले दूसरे गेंदबाज रहे।
  • सर्वाधिक व्यक्तिगत सकोर (124 रन) राजस्थान रॉयल्स के जोंस बटलर ने बनाया।
  • बेस्ट बॉलिंग फिगर कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्र रसेल का रहा‚ जिन्होंने 15 रन देकर 5 विकेट लिए।
  • इस आईपीएल सीजन में पहला शतक राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन (119 रन) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ लगाया।
  • इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक (16 गेंद पर 84 रन) मुंबई इंडियस के ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाया।
  • सर्वाधिक कैच (16 मैचों में 13 कैच) चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा ने लिए।
  • सीजन का उच्च स्कोर मुंबई इंडियंस (20 ओवर में 235/9) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाया।
  • सबसे बड़ी जीत कोलकाता नाइट राइडर्स (86 रन से जीत) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हासिल की।
  • सबसे बड़ी रनों की साझेदारी विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच (181 रन की साझेदारी) राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुई।
  • दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान ने सर्वाधिक डॉट बॉल (156) डाली।
  • चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक चौके (64 चौके) लगाए।
  • सबसे तेज शतक (51 गेंद पर 101 रन) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के देवदत्त पडिक्कल ने बनाया।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cricbuzz.com/cricket-series/3472/indian-premier-league-2021