प्रश्न-5 अगस्त‚ 2021 को दो बार के ओलंपियन शंकर सुब्रमण्यम नारायण (एस.एस. ‘बाबू’ नारायण) का निधन हो गया। वह किस खेल से संबंधित थे?
(a) फुटबॉल
(b) हॉकी
(c) बालीबॉल
(d) टेबल टेनिस
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 5 अगस्त‚ 2021 को दो बार ओलंपियन और भारतीय टीम के गोलकीपर रहे शंकर सुब्रमण्यम नारायण का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- उन्हें एस. एस. ‘बाबू’ नारायण के नाम से भी जाना जाता था।
- उन्होंने मेलबर्न ओलंपिक‚ 1956 और रोम ओलंपिक‚ 1960 में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
- मेलबर्न ओलंपिक‚ 1956 में भारतीय फुटबॉल टीम ने चौथा स्थान हासिल किया था।
- उन्होंने वर्ष 1964 में आयोजित एशियाई खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
- इनका जन्म केरल के पलक्कड़ जिले में हुआ था।
- उन्होंने फुटबॉल के अलावा बॉस्केबॉल में भी महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…