प्रश्न-5 अगस्त‚ 2021 को किस संस्थान पर भारत के पहले हार्ट फेलियर रिसर्च बायो-बैंक का उद्घाटन किया गया है?
(a) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान‚ नई दिल्ली
(b) डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल‚ नई दिल्ली
(c) श्री चित्रा तिरूनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेव्नâोलॉजी
(d) कस्तूरबा मेडिकल कॉजेज
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 5 अगस्त‚ 2021 को भारत के पहले हार्ट फेलियर रिसर्च बायो बैंक का श्री चित्रा तिरूनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेव्नâोलॉजी (एससीटीआईएमएसटी) में उद्घाटन किया गया।
- इसका उद्घाटन स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक प्रो. बलराम भार्गव ने किया।
- यह बैंक भविष्य के उपचारों के लिए एक गाइड के रूप में रक्त‚ बायोप्सी और नैदानिक डेटा एकत्र करेगा।
- संग्रहीत और सूचीबद्ध नमूनों को नैदानिक डेटा जैसे-ईसीजी‚ इकोकार्डियोग्राफी एमआरआई और अनुवर्ती डेटा से जोड़ा जाएगा।
- भारत में हृदयाघात (Heart fail) के एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभरने के बाद‚ आईसीएमआर ने क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ाने हेतु एससीटीआईएमएसटी में नेशनल सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड एक्सीलेंस इन हार्ट फेलियर (केयर-एचएफ) की शुरूआत की थी।
- हाई फेलियर बायो-बैंक इस परियोजना के प्रमुख घटकों में से एक है‚ जिसमें अत्याधुनिक भंडारण सुविधाओं के विकास के लिए 85 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…