प्रश्न-मई‚ 2021 में किस भारतीय को ग्रीन ऑस्कर के नाम से प्रसिद्ध ‘व्हिटले पुरस्कार’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) आनंद पाटिल
(b) आनंद कुमार
(c) नुक्लू फोम
(d) राजेंद्र सिंह
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- मई‚ 2021 में नागालैंड के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् नुक्लू फोम (Nuklu Phom) समेत 6 व्यक्तियों को ‘व्हिटले पुरस्कार (Whitley Award), 2021’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
- उन्हें यह पुरस्कार नागालैंड में एक बायोडायवर्सिटी पीस कॉरिडोर की स्थापना के लिए दिया गया।
- यह पुरस्कार ‘ग्रीन ऑस्कर’ के नाम से जाना जाता है।
- इसे प्रकृति संरक्षण के लिए ब्रिटेन की संस्था -व्हिटले फंड फॉर नेचर’ द्वारा प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार के तहत विजेता को 40,000 पौंड की राशि प्रदान की जाती है।
- वर्ष 2021 का ‘व्हिटले गोल्ड पुरस्कार केन्या के पाऊला कहम्बु (Paula Kahumbu) को प्रदान किया गया।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…