प्रश्न-18 मई‚ 2021 को चमन लाल गुप्ता का निधन हो गया। वह थे-
(a) पर्यावरणविद्
(b) संगीतकार
(c) राजनेता
(d) साहित्यकार
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 18 मई‚ 2021 को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चमन लाल गुप्ता का निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
- पहली बार वह वर्ष 1972-77 तक जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सदस्य रहे।
- वह वर्ष 2008-2014 तक पुन: विधानसभा के सदस्य चुने गए।
- वह वर्ष 1996 में जम्मू के उधमपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए और वर्ष 1998 तथा 1999 में भी उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की।
- वह एक सितंबर‚ 2001 से 30 जून‚ 2002 के बीच खाद्य प्रसंस्करण उद्योग‚ मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और वर्ष 2002 से 2004 तक रक्षा राज्य मंत्री रहे।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
http://loksabhaph.nic.in/Members/memberbioprofile.aspx?mpsno=147&lastls=13