व्हिटले पुरस्कार-2015

प्रश्न-29 अप्रैल, 2015 को जिन दो भारतीयों को व्हिटले पुरस्कार प्रदान किया गया, वे हैं-
(a) आनंद कुमार और प्रमोद पाटिल
(b) आशीष कुमार तथा प्रमोद पाण्डेय
(c) अरविन्द कुमार एवं प्रदीप पटेल
(d) आनंद पाटिल तथा प्रमोद कुमार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 29 अप्रैल, 2015 को दो भारतीयों-आनंद कुमार और प्रमोद पाटिल-समेत आठ व्यक्तियों को व्हिटले पुरस्कार-2015 प्रदान किया गया।
  • पुरस्कार समारोह का आयोजन रॉयल जियोग्राफिकल सोसाइटी, लंदन में आयोजित किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार प्रकृति संरक्षण के लिए ब्रिटेन की संस्था‘व्हिटले फंड फॉर नेचर’द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि व्हिटले पुरस्कार को‘ग्रीन ऑस्कर’के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत 35 हजार पौण्ड की धनराशि प्रदान की जाती है।
  • उल्लेखनीय है कि आनंद कुमार को यह पुरस्कार नवीन संचार प्रणालियों का उपयोग कर दक्षिणी भारत में मानव-हाथी सह-अस्तित्व को सक्षम बनाने के लिए दिया गया।
  • उल्लेखनीय है कि प्रमोद पाटिल को यह पुरस्कार भारत के थार मरुस्थल में ‘गोडावण’ (The Great Indian Bustard) पक्षी के सामुदायिक संरक्षण के लिए दिया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://whitleyaward.org/2015/04/2015-whitley-award-winners/
http://www.theguardian.com/environment/2015/apr/29/indian-conservationist-wins-whitley-award-for-saving-elephants-via-sms
http://zeenews.india.com/news/eco-news/two-indians-win-whitley-awards-for-wildlife-conservation_1587633.html

One thought on “व्हिटले पुरस्कार-2015”

Comments are closed.