दो दिवसीय तटीय सुरक्षा अभ्यास ‘थीरा वेटा’ (Theera Veta) संपन्न

प्रश्न-28-29 अप्रैल, 2015 को तटीय सुरक्षा हेतु भारत के पश्चिमी तट पर दो दिवसीय अभ्यास का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का क्या नाम है-
(a)थीरा वेटा (Theera Veta)
(b)वीरा वेटा (Veera Veta)
(c)समर वेटा (Samar Veera)
(d)इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28-29 अप्रैल, 2015 को तटीय सुरक्षा हेतु भारत के पश्चिमी तट पर ‘थीरा वेटा’ अभ्यास का आयोजन किया गया।
  • यह अभ्यास मुख्यतः केरल, लक्षद्वीप मिनीकॉय द्वीप और माहे के तटों की घुसपैठियों से रक्षा हेतु आयोजित किया गया था।
  • इस अभ्यास में लगभग सभी एजेंसियों जैसे-भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल, तटीय पुलिस, राज्य और/केंद्रशासित प्रदेश का प्रशासन, राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस बल, समुद्री प्रवर्तन विंग खुफिया ब्यूरो समेत मत्स्य विभाग, सीमा शुल्क, कोचीन पोर्ट ट्रस्ट, लक्षद्वीप के द्वीपों के नौवहन एवं विमानन तथा केरल, लक्षद्वीप और माहे राज्य के मछुआरों के संघ एवं मछली पकड़ने वाले समूहों ने भाग लिया।
  • इस अभ्यास का संचालन तटरक्षक बल द्वारा अपने कोच्चि एवं कावरत्ती ऑपरेशन रूम द्वारा किया गया था और कोच्चि के नौसेना बेस के संयुक्त अभियान केंद्र से इस अभ्यास पर नजर रखी जा रही थी।
  • इस अभ्यास के दौरान अधिकतम तटीय सुरक्षा संसाधनों जैसे-नौसेना एवं तटरक्षक पोतों, इंटरसेप्टर क्राफ्टों, हेलीकाप्टरों, मानव रहित यानों (यूएवी), तटीय पुलिस की नावों, सीमा शुल्क, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आदि को तैनात किया गया था।
  • यह अभ्यास तट पर स्थित महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हेतु समय-समय पर तट के सुरक्षा तंत्र का परीक्षण करने एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं को दोबारा सत्यापित करने हेतु आयोजित किया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://indiannavy.nic.in/hi/node/2398
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/two-day-exercise-held-for-safeguarding-coasts-115043000886_1.html
http://www.sagarsandesh.in/news/coastal-security-exercise-theera-veta-conducted/
http://www.bhasha.ptinews.com/news/1239779_bhasha