विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

प्रश्न-‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a)2 मई
(b)3 मई
(c)5 मई
(d)4 मई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 3 मई, 2015 को विश्व भर में ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ (World Press Freedom Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2015 में ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ का मुख्य विषय (Theme)-“Let Journalism Thrive! Towards Better Reporting, Gender Equality and Media Safety in the Digital Age” था।
  • ज्ञातव्य हो कि वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ‘3 मई’ को ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की थी।
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने का उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता का मूल्यांकन करना, प्रेस की स्वतंत्रता पर बाह्य तत्वों के हमले से बचाव करना एवं प्रेस की स्वतंत्रता के लिए बलिदान हुए संवाददाताओं की यादों को सहेजना है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/en/events/pressfreedomday/
http://www.unesco.org/new/en/world-press-freedom-day