व्हिटले गोल्ड पुरस्कार‚ 2022

प्रश्न-अप्रैल‚ 2022 में किस भारतीय को ‘व्हिटले गोल्ड पुरस्कार’ प्रदान करने की घोषणा की गई?
(a) नुक्लू फोम
(b) राजेंद्र सिंह
(c) चारुदत्त मिश्रा
(d) आनंद पाटिल
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 27 अप्रैल‚ 2022 को प्रसिद्ध भारतीय वन्यजीव संरक्षणवादी चारुदत्त मिश्रा को प्रतिष्ठित व्हिटले गोल्ड पुरस्कार‚ 2022 प्रदान करने की घोषणा की गई।
  • उन्हें यह पुरस्कार एशिया के उच्च पर्वतीय पारिस्थितिक तंत्र में तेंदुए के संरक्षण और पुनर्प्राप्ति में स्वदेशी समुदायों को शामिल करने में उनके योगदान के लिए प्राप्त हुआ है।
  • पुरस्कार राशि – 100‚000यूरो।
  • चारुदत्त मिश्रा इंटरनेशनल स्नो लेपर्ड ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक और भारत के प्रकृति संरक्षण फाउंडेशन (Nature Conservation Foundation) के सह-संस्थापक हैं।
  • गौरतलब है कि व्हिटले पुरस्कार ‘ग्रीन ऑस्कर’ के नाम से जाना जाता है।
  • इसे प्रकृति संरक्षण के लिए ब्रिटेन की संस्था ‘व्हिटले फंड फॉर नेचर’ द्वारा प्रदान किया जाता है

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.downtoearth.org.in/news/wildlife-biodiversity/snow-leopard-conservationist-charudutt-mishra-wins-whitley-gold-award-for-efforts-to-involve-local-communities-82614#:~:text=By%20Rajat%20Ghai&text=Charudutt%20Mishra%2C%20a%20snow%20leopard,is%20Mishra’s%20second%20WFN%20Prize.