प्रश्न-25अप्रैल‚ 2022 को ट्विटर ने घोषणा की कि अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण कर लिया है। ट्विटर की स्थापना कब हुई थी?
(a) अप्रैल‚ 2002
(b) मई‚ 2004
(c) अक्टूबर‚ 2005
(d) मार्च‚ 2006
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 25 अप्रैल‚ 2022 को ट्विटर ने घोषणा की कि अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (|Twitter) का अधिग्रहण कर लिया है।
- एलन मस्क के प्रस्ताव को ट्विटर कंपनी के बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है।
- एलन मस्क की योजना ट्विटर को एक निजी संगठन बनाने की है।
- इस समझौते के अंतर्गत ट्विटर के शेयर सूची से हटा दिए जाएंगे और इसका निजीकरण किया जाएगा।
- सौदे की शर्तों के अनुसार‚ शेयरधारकों को उनके स्वामित्व वाले ट्विटर स्टॉक के प्रत्येक शेयर हेतु 54.20 डॉलर नकद प्राप्त होगें।
- सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर की स्थापना वर्ष‚ 2006 में हुई थी।
लेखक – विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://indianexpress.com/article/technology/tech-news-technology/elon-musk-buys-twitter-for-dollar-43-billion-7887267/