‘व्हाइट स्वान’ स्ट्रेटेजिक मिसाइल बॉम्बर

प्रश्न-रूस के पहले नवनिर्मित TU-160M रणनीतिक बमवर्षक विमान से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) यह अब तक का दुनिया का सबसे भारी सुपर-सोनिक सैन्य विमान है।
(ii) इसे 2015 में रूसी अधिकारियों द्वारा अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया।
(iii) इसका नाटो रिपोर्टिंग नाम ‘ब्लैक जैक’ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 12 जनवरी‚ 2022 को रूस के पहले नवनिर्मित टुपोलेव (Tupolev) TU-160M रणनीतिक मिसाइल ले जाने वाले बमवर्षक विमान ने कजान एविएशन इंटरप्राइज के हवाई अड्डे से अपनी पहली उड़ान भरी।
  • विमान ने 600 मीटर की ऊंचाई पर लगभग 30 मिनट तक उड़ान भरी।
  • इसका उपनाम ‘व्हाइट स्वान’ तथा नाटो रिपोर्टिंग नाम ‘ब्लैक जैक’ है।
  • यह अब तक का दुनिया का सबसे भारी सुपरसोनिक सैन्य विमान है।
  • यह परमाणु और पारंपरिक हथियारों के साथ दूरदराज के क्षेत्रों में लक्ष्य पर हमला करने में समर्थ है।
  • 2015 में इस विमान के उन्नत संस्करण को अपग्रेड करने का निर्णय रूसी अधिकारियों द्वारा लिया गया था।
  • 2020 में अमेरिका एविएशन वीक एंड स्पेस टेक्नोलॉजी पत्रिका द्वारा इसे दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण सैन्य विमान उपलब्धियों में सूचीबद्ध किया गया था।

लेखक-धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://tass.com/defense/1386929