प्रश्न-जनवरी‚ 2022 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा किस राज्य में निरामय परियोजना की शुरुआत की गई?
(a) मेघालय
(b) असम
(c) महाराष्ट्र
(d) केरल
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- जनवरी‚ 2022 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा असम राज्य में निरामय परियोजना की शुरुआत की गई।
- इस परियोजना को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन असम‚ पिरामल स्वास्थ्य और सिस्को के सहयोग से लांच किया गया है।
- इसके तहत राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल वितरण को मजबूत करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी के एकीकरण को मजबूत करना है।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की इस पहल का उद्देश्य देश में स्वास्थ्य सेवा वितरण को बदलने हेतु राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयुमान भारत डिजिटल मिशन को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ करना है।
- ध्यातव्य है कि निरामय परियोजना पिरामल स्वास्थ्य के स्वदेशी एकीकृत स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी मंच ‘अमृत’ (AMRIT) पर आधारित है।
- पीरामल स्वास्थ्य द्वारा प्रारंभ ‘अमृत’ (Accessible Medical Records Via Integrated Technologies) सार्वजनिक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल हेतु लाभार्थियों के इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाने तथा संग्रहीत करने के लिए एक एकीकृत प्रौद्योगिकी मंच है।
- इसके तहत लाभार्थियों को एक विशिष्ट आईडी प्रदान की जाती है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य पारिस्थितिक तंत्र में रेफरल तंत्र की सुविधा प्रदान करती है‚ ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध सुलभ एवं किफायती तरीके से प्राप्त किया जा सके।
लेखक-अभिषेक मिश्र
संबंधित लिंक भी देखें…