प्रश्न-हाल ही में किस संस्था ने कोविड-19 से बचने के लिए एक व्यवहार परिवर्तन अभियान ‘नेविगेट द न्यू नॉर्मल’ लांच किया?
(a) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
(b) आईसीएमआर
(c) नीति आयोग
(d) यूजीसी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- जून, 2020 में नीति आयोग ने कोविड-19 से बचने के लिए एक व्यवहार परिवर्तन अभियान ‘नेविगेट द न्यू नॉर्मल’ लांच किया गया।
- बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन इस अभियान के लिए एक भागीदार है।
- इसका उद्देश्य देश में एक उपयुक्त कोविड-19 सुरक्षित व्यवहार विकसित करना है, जैसे कि लोगों को अपनी दिनचर्या के एक हिस्से के रूप में मास्क पहनने के लिए अनुकूल बनाना।
- जब तक एक वैक्सीन विकसित नहीं हो जाती तब तक देश के नागरिकों के लिए यह आवश्यक है कि वे हाथ की सफाई, मास्क पहनने आदि का अभ्यास करके अपने दैनिक जीवन में कुछ व्यवहारगत बदलावों को अपनाएं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…