प्रश्न-27 जून, 2020 को मिशेल मार्टिन किस देश के नए प्रधानमंत्री बने?
(a) आयरलैंड
(b) मैक्सिको
(c) पोलैंड
(d) नीदरलैंड्स
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 27 जून, 2020 को मिशेल मार्टिन (Micheal Martin) आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री (Taoiseach) बने।
- उन्होंने इस पद पर भारतीय मूल के लियो वरडकर का स्थान लिया।
- वह वर्ष 2011 से फियाना फेल पार्टी (Fianna Fail Party) के लीडर हैं।
- वह देश की 3 राजनीतिक पार्टियों-फियाना फेल, फाइन गेल (Fine Gael) तथा ग्रीन पार्टी के ऐतिहासिक संयुक्त गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।
- वहीं फाइन गेल पार्टी के नेता पूर्व प्रधानमंत्री लियो वरडकर देश के उपप्रधानमंत्री बने।
- मिशेल मार्टिन वर्ष 2022 तक देश के प्रधानमंत्री रहेंगे।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…