‘वॉटर फॉरवर्ड’ पहल

प्रश्न – -“वॉटर फॉरवर्ड” पहल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक 1 अरब लोगों की जल सुरक्षा में सुधार करना है।
  2. यह केवल पेयजल उपलब्धता बढ़ाने पर केंद्रित है।
  3. इसमें जलवायु जोखिमों जैसे सूखा और बाढ़ के प्रति लचीलापन भी शामिल है।
    सही कथन चुनिए:
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 15 अप्रैल, 2026 को विश्व बैंक समूह ने बहुपक्षीय विकास बैंकों, विकास वित्त संस्थानों और प्रमुख साझेदारों के साथ मिलकर “वॉटर फॉरवर्ड” नामक एक वैश्विक मंच की शुरुआत की।
  • इसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक 1 अरब लोगों की जल सुरक्षा में सुधार करना है।
  • यह मंच विश्वसनीय जल सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ सूखे और बाढ़ जैसे जलवायु जोखिमों के प्रति लचीलापन क्षमता मजबूत करने के लिए नीतिगत सुधारों, वित्तपोषण और साझेदारियों को समन्वित करने करेगा।
  • इस पहल के केंद्र में देश-नेतृत्व वाले जल समझौते (वॉटर कॉम्पैक्ट्स) हैं, जिनके माध्यम से सरकारें सुधार की प्राथमिकताएँ तय करती हैं, संस्थागत मजबूती के लिए प्रतिबद्ध होती हैं और अपने जल क्षेत्रों के लिए निवेश के मार्ग स्थापित करती हैं।
  • लांच के समय, 14 देशों ने वॉटर फॉरवर्ड पहल के तहत अपने राष्ट्रीय जल समझौते की घोषणा की, और कई अन्य पर कार्य चल रहा है।
  • विश्व बैंक समूह ने वर्ष 2030 तक 40 करोड़ लोगों को जल सुरक्षा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।
  • अतिरिक्त साझेदार प्रतिबद्धताओं के साथ, वॉटर फॉरवर्ड को उम्मीद है कि यह 1 अरब से अधिक लोगों तक पहुँचेगा।
  • आने वाले 10 से 15 वर्षों में विकासशील देशों में 1.2 अरब से अधिक युवा कार्यबल में प्रवेश करेंगे, ऐसे में विश्वसनीय जल आपूर्ति अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।
  • वे बहुपक्षीय विकास बैंक और विकास वित्त संस्थान जिन्होंने वर्ष 2030 तक विशिष्ट लाभार्थी लक्ष्यों के लिए प्रतिबद्धता जताई है, उनमें एशियाई विकास बैंक,एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक,काउंसिल ऑफ यूरोप डेवलपमेंट बैंक,यूरोपीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक,यूरोपीय निवेश बैंक,इंटर-अमेरिकन डेवलपमेंट बैंक,इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक,न्यू डेवलपमेंट बैंक,ओपेक फंड फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट और इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट शामिल हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldbank.org/en/news/press-release/2026/04/15/world-bank-group-launches-initiative-to-improve-water-security-for-1-billion-people