प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) 18 अप्रैल‚2026 को ‘विश्व विरासत दिवस’ मनाया गया।
(2) वर्ष 2026 में इस दिवस का मुख्य विषय-‘Discover and Experience Diversity’ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 अप्रैल‚2026 को ‘विश्व विरासत दिवस’ (World Heritage Day) मनाया गया।
- वर्ष 2026 में इस दिवस का मुख्य विषय-“संघर्षों और आपदाओं के संदर्भ में जीवंत विरासत के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया” है।
- उद्देश्य — लोगों का ध्यान विश्व विरासत स्थलों की ओर आकर्षित करना तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना
- इसे ‘स्मारक एवं पुरास्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for monuments and Sites) के नाम से जाना जाता है
- उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल, 1982 को ट्यूनीशिया में ‘इंटरनेशनल काउंसिल फ़ॉर मानुमेंट्स एंड साइट्स’ (ICOMOS) संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्मारक और पुरास्थल दिवस का आयोजन किया गया था
- इस दौरान यह दिवस मनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
- नवंबर, 1983 में यूनेस्को ने अपने 22वें सत्र के सम्मेलन में प्रत्येक 18 अप्रैल को इस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा हुई।
- वर्तमान में भारत के कुल 44 स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हो चुके हैं।
- जिनमें से 36 सांस्कृतिक श्रेणी में‚ 7 को प्राकृतिक श्रेणी में तथा 1 को मिश्रित श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…