वैश्विक शांति सूचकांक‚ 2021

global peace index 2021

प्रश्न-17 जून‚ 2021 को इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा वैश्विक शांति सूचकांक‚ 2021 जारी किया गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूचकांक में 163 देशों को शामिल किया गया है।
(ii) सूचकांक में स्विट्जरलैंड को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(iii) इस सूचकांक में भारत को 135 वां स्थान प्राप्त हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 जून‚ 2021 को इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index), 2021 जारी किया गया।
  • यह इस सूचकांक का 15वां संस्करण है।
  • इस सूचकांक का मुख्य विषय है -एक जटिल विश्व में शांति का मापन’ (Masuring Peace in a Complex World)।
  • वर्ष 2021 के इस सूचकांक में विश्व के 163 स्वतंत्र देशों/क्षेत्रों को उनको शांति के स्तर के अनुसार रैंकिंग प्रदान की गई है।
  • इसमें विश्व की 99.7 प्रतिशत जनसंख्या के शांति स्तर का मापन 23 गुणात्मक एवं मात्रात्मक संकेतकों के आधार पर किया जाता है।
  • इन 23 संकेतकों को जिन तीन विस्तृत विषयों के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है‚ वे निम्न हैं-

(i) समाज में बचाव एवं सुरक्षा का स्तर
(ii) घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का विस्तार और
(iii) सैन्यीकरण का स्तर

  • इस वर्ष के सूचकांक के परिणाम दर्शाते हैं कि विगत एक वर्ष के दौरान विश्व में शांति के स्तर में 0.07 प्रतिशत की दर से सुधार हुआ है।
  • इस दौरान 87 देशों के शांति के स्तर में बढ़ोतरी जबकि 73 देशों के शांति के स्तर में गिरावट दर्ज की गई।
  • इस सूचकांक के अनुसार‚ यूरोप विश्व का सर्वाधिक शांतिपूर्ण क्षेत्र है।
  • जबकि मध्य-पूर्व एवं उत्तरी अफ्रीका (Middle East & North Africa) विश्व का सर्वाधिक अशांत क्षेत्र है।
  • वैश्विक शांति सूचकांक‚ 2021 के अनुसार‚ आइसलैंड (स्कोर-1.1) विश्व का सर्वाधिक शांतिमय देश है।
  • इसके पश्चात शीर्ष शून्य शांतिमय देशों में न्यूजीलैंड दूसरे‚ डेनमार्क तीसरे‚ पुर्तगाल चौथे तथा स्लोवेनिया पांचवें स्थान पर रहे।
  • अफगानिस्तान (163वां‚ स्थान) विश्व का सर्वाधिक अशांत देश है।
  • इसके पश्चात यमन को 162वां‚ सीरिया को 161 वां‚ दक्षिण सूडान को 160 वां तथा ईराक को 159 वां स्थान प्राप्त हुआ।
  • इस सूचकांक में भारत को 135 वां (स्कोर-2.553) स्थान प्राप्त हुआ है।
  • जबकि गत वर्ष भारत 137 वें स्थान पर था।
  • भारत के पड़ोसी देशों में भूटान को 22 वां‚ नेपाल को 85वां‚ बांग्लादेश को 91वां‚ श्रीलंका 95 वां तथा पाकिस्तान को 150 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://reliefweb.int/sites/reliefweb.int/files/resources/GPI-2021-web.pdf