वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव -2025

प्रश्न – 4-19 नवंबर,2025 को वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव -2025 का आयोजन कहां किया जा रहा है ?
(a) काठमांडू (b) थिम्फू
(c) बैंकाक (d) पेरिस
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4-19 नवंबर,2025 को वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव -2025 का आयोजन थिम्फू ,भूटान में किया जा रहा है
  • वर्तमान में जारी वैश्विक संघर्षों के बीच विश्व शांति और मानवता के कल्‍याण के लिए प्रार्थना हेतु यह महोत्सव एक समर्पित वैश्विक पहल है।
  • केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह ने 12 नवंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भूटान दौरे के समय इस महोत्‍सव में शामिल हुए। इस महोत्सव में भारत की ओर से भाग लिया।
  • एक ऐतिहासिक और गहन आध्यात्मिक भाव के रूप में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थापित भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष, इस महोत्सव के दौरान भारत की ओर से भूटान को “सद्भावना उपहार” के रूप में 8 नवंबर 2025 को थिम्पू पंहुचा ।
  • ये अवशेष 18 नवंबर तक ताशिछोद्ज़ोंग के ग्रैंड कुएनरे में स्थापित रहेंगे, इसके पश्‍चात इन्हें औपचारिक रूप से भारत लौटा दिया जाएगा।
  • अवशेषों की प्रतिस्थापना भूटान के चौथे नरेश, महामहिम जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती के उपलक्ष्य में की जा रही है, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भूटान में लोकतंत्र की शुरुआत की और दुनिया के अंतिम वज्रयान बौद्ध साम्राज्य के रूप में इसकी पहचान को मज़बूत किया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mfa.gov.bt/rbebrussels/global-peace-prayer-festival-2025/