अभ्यास, ‘वायु समन्वय-II’

प्रश्न – 28 – 29 अक्टूबर 2025 तक किस क्षेत्र के अग्रिम क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ड्रोन और ड्रोन-रोधी अभ्यास, ‘वायु समन्वय-II’ का आयोजन किया गया?
(a) पहाड़ी क्षेत्र (b) मैदानी क्षेत्र
(c) रेगिस्तानी क्षेत्र (d) तटीय क्षेत्र
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 से 29 अक्टूबर 2025 तक रेगिस्तानी क्षेत्र के अग्रिम क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ड्रोन और ड्रोन-रोधी अभ्यास, ‘वायु समन्वय-II’ का आयोजन किया गया।
  • इसे भारतीय सेना द्वारा दक्षिणी कमान के तत्वावधान में आयोजित किया गया था
  • यह अभ्यास एक यथार्थवादी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और प्रतिस्पर्धी परिचालन वातावरण में, विभिन्न हवाई और जमीनी संसाधनों को एकीकृत करके और बहु-क्षेत्रीय कमान एवं नियंत्रण केंद्रों के संयोजन द्वारा अगली पीढ़ी के युद्ध के लिए भारतीय सेना की तैयारियों को प्रमाणित करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।
  • इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य ड्रोन और ड्रोन-रोधी अभियानों के लिए सैद्धांतिक सिद्धांतों का विकास और परीक्षण करना था

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2185226