वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार

Global Energy Prize

प्रश्न-भारतीय मूल के किस अमेरिकी वैज्ञानिक को वर्ष 2015 के वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(a) बी. जयंत बलिगा
(b) सी.बलिगा
(c) आर.मोहन कुमार
(d) पी. मोहन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 19 जून 2015 को भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. बी. जयंत बलिगा एवं प्रो. सूजी नाकामुरा (Shuji Nakamura) को सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार-2015 से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच में आयोजित कार्यक्रम में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के प्रतिनिधि के रूप में इगोर सेचिन (Igore Sechin) ने प्रदान किए।
  • प्रो. बलिगा को यह पुरस्कार महत्वपूर्ण नवाचार इन्स्युलेटेड गेट बाइपोलर ट्रांजिस्टर (Insulated gate bipolor Transistor-IGBT) के आविष्कार के लिए प्रदान किया गया। जिससे ऊर्जा की बचत एवं कार्बन डाईआक्साइड के उर्त्सजन में कमी आयी।
  • इस तकनीकी ने स्मार्ट ग्रिड नामक प्रसिद्ध तकनीकी के लिए आधार बनाया।
  • प्रो सूजी नाकामुरा को यह पुरस्कार, ऊर्जा कुशल नीले LED (एलईडी) के आविष्कार के लिये प्रदान किया गया जिससे श्वेत प्रकाश उत्सर्जित होता है।
  • ध्यातव्य है कि प्रो. नाकामुरा को इस आविष्कार के लिए वर्ष 2014 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार ऊर्जा क्षेत्र में मानवता के हित के लिए पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा स्रोतों के वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी विकास के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता।
  • प्रथम वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार वर्ष 2003 में प्रदान किए गये थे तब से अब तक विभिन्न 10 देशों के 33 वैज्ञानिकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • इस पुरस्कार के रूप में 33 लाख रुसी रूबल प्रदान किये जाते हैं।
    ध्यातव्य है कि प्रो. बलिगा को वर्ष 2010 में अमेरिका के उच्चतम प्रौद्योगिकी पुरस्कार नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एन्ड इनोवेशन (National Medal of Technology and Innovation) से सम्मानित किया जा चुका है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.globalenergyprize.org/en/media-room/news/2015/06/the-global-energy-prize-awarded-in-st.-petersburg
http://www.globalenergyprize.org/en/laureates/2015/jayant-baliga
http://www.globalenergyprize.org/en/about-the-prize/about-the-prize