वेदांता एल्युमिनियम द्वारा दो डाउनस्ट्रीम कंपनियों के साथ समझौता

प्रश्न – 10 अप्रैल, 2026 को वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता एल्युमिनियम पार्क में अपनी डाउनस्ट्रीम विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने हेतु दो डाउनस्ट्रीम कंपनियों के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।निम्नलिखित में से कौन-सी कंपनियां वेदांता एल्युमिनियम के साथ हस्ताक्षरकर्ता कंपनियों में शामिल थीं?

  1. सिंघल स्टील एंड पावर
  2. स्कॉट-एएल मेटकॉन
  3. हिंदाल्को इंडस्ट्रीज
  4. नाल्को
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1, 2 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 10 अप्रैल, 2026 को वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता एल्युमिनियम पार्क में अपनी डाउनस्ट्रीम एल्युमिनियम विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए दो डाउनस्ट्रीम कंपनियों के साथ समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • हस्ताक्षरकर्ता कंपनियों में सिंघल स्टील एंड पावर (सिंघल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की एक इकाई) और स्कॉट-एएल मेटकॉन (स्कॉटिश केमिकल इंडस्ट्रीज और यूएएल इंडस्ट्रीज की एक सहयोगी कंपनी) शामिल हैं।
  • वेदांता एल्युमिनियम पार्क का उद्देश्य मूल्यवर्धन को बढ़ावा देना और लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास को समर्थन देना है, साथ ही ओडिशा को वैश्विक एल्युमिनियम केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
  • इस पहल से 500 करोड़ रुपये से अधिक का नया निवेश आकर्षित होने और राज्य के भीतर लगभग 1,500 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
  • प्रस्तावित 253 एकड़ के ‘वेदांता एल्युमिनियम पार्क’ में से, पहले चरण में 56 एकड़ क्षेत्र को डाउनस्ट्रीम उद्योगों के लिए विकसित किया गया है।
  • इस पार्क को सतत विकास पर आधारित औद्योगिक क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • पूर्ण रूप से विकसित होने पर, यह पार्क भारत के सबसे बड़े धातु पार्कों में से एक होगा, जिसे एल्युमीनियम आधारित उद्योगों के लिए एक एकीकृत, विश्व स्तरीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • एक समर्पित डाउनस्ट्रीम पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में परिकल्पित, यह एल्युमीनियम पार्क वैश्विक एल्युमीनियम केंद्र के रूप में ओडिशा की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

Vedanta Aluminium Signs Agreements with Two Downstream Companies