वीएलजीसी ‘शिवालिक’

प्रश्न – निम्नलिखित में से ‘वीएलजीसी शिवालिक’ (VLGC Shivalik) के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) वीएलजीसी शिवालिक को 10 सितंबर, 2025 को शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SCI) द्वारा भारतीय ध्वज के तहत शामिल किया गया।
(b) वीएलजीसी शिवालिक, एससीआई का चौथा वीएलजीसी है।
(c) यह 225 मीटर लंबा पोत है जिसकी क्षमता 82,000 सीबीएम है।
(d) इसे दक्षिण कोरिया में भारतीय ध्वज के अंतर्गत निर्मित किया गया है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 अक्टूबर, 2025 को केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) सर्बानंद सोनोवाल ने विशाखापत्तनम बंदरगाह पर भारतीय ध्वज के नीचे भारत के तीसरे बहुत बड़े गैस वाहक (वीएलजीसी), ‘शिवालिक’ का स्वागत किया।
  • सीबीएम वीएलजीसी शिवालिक को 10 सितंबर को शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एससीआई) द्वारा भारतीय ध्वज के अंतर्गत बेड़े में शामिल किया गया।
  • यह सह्याद्रि और आनंदमयी के बाद एससीआई का तीसरा वीएलजीसी है।
  • वीएलजीसी शिवालिक को दक्षिण कोरिया में भारतीय ध्वज के नीचे निर्मित किया गया है।
  • वीएलजीसी शिवालिक, पोत 225 मीटर लंबा है और इसकी क्षमता 82,000 घन मीटर (सीबीएम) है
  • इसे प्रोपेन और ब्यूटेन सहित बड़ी मात्रा में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • इसमें पृथक टैंक, उन्नत तापमान नियंत्रण की सुविधा है, तथा यह वैश्विक सुरक्षा और दक्षता मानकों को पूरा करता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/business/sonowal-accords-ceremonial-welcome-to-very-large-gas-carrier-shivalik/article70131465.ece#google_vignette