प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 6 अक्टूबर, 2025 को भारतीय नौसेना ने अपने दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के युद्धपोत (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) आईएनएस आन्द्रोत को कमीशन किया।
- इस जहाज का नाम लक्षद्वीप समूह के सबसे उत्तरी द्वीप आन्द्रोत के नाम पर रखा गया है
उपर्युक्त कथनों मे से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 अक्टूबर, 2025 को भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम स्थित नौसेना डॉकयार्ड में आयोजित एक समारोह में अपने दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के युद्धपोत (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) आईएनएस आन्द्रोत को कमीशन किया।
- इसे मेसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा निर्मित किया गया है
- आईएनएस आन्द्रोत की लंबाई 77 मीटर है, और इसकी विस्थापन क्षमता लगभग 1,500 टन है।
- इसे विशेष रूप से तटीय और उथली जलराशि में पनडुब्बी रोधी अभियान संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
- यह पोत एक अत्याधुनिक पनडुब्बी शिकारी की तरह है, जो उन्नत हथियार, सेंसर प्रणाली और संचार तकनीकों से लैस है, जिससे यह जल सतह के नीचे मौजूद खतरों का सटीक पता लगाने, निगरानी करने तथा उन्हें निष्क्रिय करने में सक्षम है।
- इसके अलावा, यह पोत उथले पानी में लंबे समय तक संचालन कर सकता है, और इसकी उन्नत मशीनरी एवं नियंत्रण प्रणालियां इसे अत्यधिक तकनीकी दक्षता व परिचालन स्थिरता प्रदान करती हैं।
- आईएनएस आन्द्रोत जहाज समुद्री डीजल इंजनों से संचालित तीन वॉटरजेट प्रणोदन प्रणाली से सुसज्जित है।
- यह अत्यंत चुस्त, तेज और कुशल संचालन क्षमता से लैस जहाज है।
- इसकी बहुमुखी क्षमताओं में समुद्री निगरानी, खोज एवं बचाव, तटीय रक्षा मिशन और कम तीव्रता वाले समुद्री संचालन (एलआईएमओ) शामिल हैं।
- ये विशेषताएं इसे तटीय अभियानों के लिए एक अत्यंत प्रभावी और बहुआयामी जहाज बनाती हैं।
- आईएनएस आन्द्रोत का जलावतरण भारतीय नौसेना की एंटी-सबमरीन वारफेयर क्षमताओं, विशेषकर तटीय क्षेत्रों में संभावित खतरों का प्रभावी मुकाबला करने में महत्वपूर्ण क्षमता प्रदान करेगा।
- इस जहाज का नाम लक्षद्वीप समूह के सबसे उत्तरी द्वीप आन्द्रोत के नाम पर रखा गया है, जो भारत के समुद्री क्षेत्र में अपने ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व के लिए जाना जाता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…