विश्व हृदय दिवस

प्रश्न-‘विश्व हृदय दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 25 सितंबर
(b) 28 सितंबर
(c) 20 सितंबर
(d) 29 सितंबर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 29 सितंबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व हृदय दिवस’ (World Heart Day) मनाया गया।
  • यह दिवस कार्डियोवस्कुलर रोगों (CVD) के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए विश्व हृदय फेडरेशन या विश्व हृदय महासंघ द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • यह दिवस सीवीडी के जोखिम को कम करने वाले निवारक उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।
  • इसका उद्देश्य जनसामान्य को प्रेरित करना है, जिससे तंबाकू उपभोग, अस्वास्थ्यकर आहार और शारीरिक निष्क्रियता जैसे जोखिम के कारकों को नियंत्रित करके हृदय रोग और स्ट्रोक से होने वाली मृत्यु को कम से कम 80 प्रतिशत रोका जा सकता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.world-heart-federation.org/world-heart-day/

https://www.firstpost.com/tech/science/world-heart-day-2020-public-private-partnerships-are-key-in-improving-health-care-access-in-rural-india-8862301.html