भारत-डेनमार्क वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन, 2020

प्रश्न-हाल ही में भारत-डेनमार्क वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन कब संपन्न हुआ?
(a) 26 सितंबर, 2020
(b) 28 सितंबर, 2020
(c) 25 सितंबर, 2020
(d) 20 सितंबर, 2020
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 सितंबर, 2020 को भारत की मेजबानी में भारत-डेनमार्क वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन, 2020 संपन्न हुआ।
  • इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं डेनमार्क की प्रधानमंत्री मैट फ्रेडरिकसन ने भाग लिया।
  • दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को मजबूत बनाने के लिए द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक ढांचे की विस्तार से समीक्षा की।
  • गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार 30.49 प्रतिशत बढ़ गया है, जो वर्ष 2016 में 2.82 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर वर्ष 2019 में 3.68 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया है।
  • लगभग 200 डेनिश कंपनियों ने भारत में जहाजरानी, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, स्मार्ट शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में निवेश किया है।
  • कई प्रमुख डेनिश कंपनियों ने ‘मेक इन इंडिया’ योजना के तहत नए कारखानों का निर्माण किया है।
  • डेनमार्क में लगभग 25 भारतीय कंपनियां आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा और इंजीनियरिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.ddinews.gov.in/national/prime-minister-modis-opening-remarks-india-denmark-virtual-bilateral-summit

https://www.wionews.com/india-news/pm-narendra-modi-to-hold-virtual-bilateral-summit-with-denmark-pm-on-september-28-330627