विश्व हीमोफीलिया दिवस

World Hemophilia Day 2020

प्रश्न-‘विश्व हीमोफीलिया दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 17 अप्रैल
(b) 18 अप्रैल
(c) 10 अप्रैल
(d) 15 अप्रैल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 अप्रैल, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व हीमोफीलिया दिवस’ (World Hemophilia Day) मनाया गया।
  • मुख्य विषय- “Get + Involved ”।
  • उद्देश्य-हीमोफीलिया तथा अन्य आनुवांशिक खून बहने वाले विकारों के बारे में जागरूकता फैलाना।
  • उल्लेखनीय है कि हीमोफीलिया खून के थक्के बनने की क्षमता को प्रभावित करने वाला एक आनुवांशिक रोग है।
  • इससे पीड़ित व्यक्ति को अन्य सामान्य व्यक्तियों की तुलना में चोट लगने पर अधिक रक्त स्राव होता है।
  • इस बीमारी से महिलाओं की तुलना में पुरुषों के प्रभावित होने की संभावना अधिक होती है।
  • यह रोग ‘हीमोफीलिया ए’ तथा ‘हीमोफीलिया बी’ दो प्रकार का होता है।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://news.wfh.org/getinvolved-on-world-hemophilia-day-2020/