प्रश्न – ‘विश्व हाथी दिवस’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 12 अगस्त‚ 2024 को यह दिवस विश्वभर में मनाया गया।
2. भारत सरकार ने हाथियों के संरक्षण के लिए वर्ष 1990 में
‘प्रोजेक्ट एलीफैंट’ लांच किया था।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 अगस्त, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व हाथी दिवस’ (World Elephant Day) मनाया गया।
- यह दिवस हाथियों के संरक्षण, गैर-कानूनी शिकार और तस्करी रोकने, उनके बेहतर इलाज और पकड़े गए हाथियों को अभयारण्यों में भेजे जाने के लिए जागरुकता प्रदान करने के लिए मनाया जाता है।
- इसके अलावा, इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य जंगली हाथियों की संख्या उनकी बेहतरी और प्रबंधन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है।
- इस दिवस को मनाये जाने की शुरुआत वर्ष 1992 में हुई थी
- आईयूसीएन (IUCN: International Union for Conservation of Nature) की रेड लिस्ट में ‘अफ्रीकन हाथी’ को लुप्तप्राय एवं गंभीर रूप से संकटग्रस्त एवं ‘एशियन हाथी’ को लुप्तप्राय श्रेणी में दिखाए गए हैं।
- भारत सरकार ने हाथियों के संरक्षण के लिए वर्ष 1992 में‘प्रोजेक्ट एलीफैंट’ लांच किया था।
- इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, तमिलनाडु वन विभाग के साथ मिलकर कोयंबटूर में विश्व हाथी दिवस समारोह का आयोजन किया गया
- यह वार्षिक आयोजन, हाथियों के संरक्षण और उनके दीर्घकालिक अस्तित्व को सुनिश्चित करने के उपायों को मज़बूत करने की वैश्विक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
- भारत में हाथी गलियारों पर 2023 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के लगभग 60प्रतिशत जंगली हाथियों की आबादी भारत में ही रहती है जहां 33 हाथी अभयारण्य और 150 चिह्नित हाथी गलियारे हैं।
- इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया
- भारत में हाथी को राष्ट्रीय विरासत पशु का दर्जा वर्ष 2010 में प्राप्त हुआ था
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…