प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.4 अगस्त, 2024 को भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स -2024 जारी किया गया
2.इस इंडेक्स में दिल्ली को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 अगस्त ,2025 को नीति आयोग ने भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स -2025 जारी किया है।
- यह अपनी तरह का पहला उपकरण है, जिसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) ने अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लक्ष्यों को प्राप्त करने में प्रगति को व्यापक रूप से ट्रैक और बेंचमार्क करने के लिए तैयार किया गया है।
- इसका उद्देश्य उन राज्यों को उजागर करना है जिन्होंने ई-मोबिलिटी को अपनाने और बढ़ावा देने में उल्लेखनीय प्रगति की है।
- इसमें नीति कार्यान्वयन, ईवी बिक्री, चार्जिंग बुनियादी ढांचे की स्थापना और वित्तीय प्रोत्साहनों में उपलब्धियां शामिल हैं।
- यह सूचकांक ई-मोबिलिटी को अपनाने में महत्वपूर्ण कारकों को निर्धारित करने में मदद करता है,
- जैसे नीतिगत ढांचे, वित्तीय प्रोत्साहन और बुनियादी ढाँचे में निवेश।
- यहडेटा-आधारित अंतर्दृष्टि प्रदान करता है जो राज्य सरकारों को अधिक प्रभावी
- ई-मोबिलिटी नीतियां तैयार करने में सक्षम बनाता है।
- साथ ही ई-मोबिलिटी परिवर्तन में तेजी लाने की उनकी महत्वाकांक्षा और प्रगति का भी आकलन करता है।
- यह सूचकांक निम्नतीन विषयों पर 16 संकेतकों पर नज़र रखता है और उनका मूल्यांकन करता है:
1.परिवहन विद्युतीकरण प्रगति
2.चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारी
3.EV अनुसंधान एवं नवाचार की स्थिति। - यह 16 संकेतकों के आधार पर सभी भारतीय 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों को ट्रैक करता है, उनका मूल्यांकन करता है और 100में से अंक देता है।
- इसे एक सरल और पारदर्शी सूचकांक के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जो अनुकूलन की अनुमति देता है और उभरते ई-मोबिलिटी परिवेश के अनुसार संकेतकों को जोड़ने या संशोधित करने में सक्षम बनाता है।
- संकेतकों का चयन डेटा की उपलब्धता, विश्वसनीयता और स्थिरता के आधार पर किया जाता है।
- चयन प्रक्रिया का उद्देश्य पूर्वाग्रह को कम करना और राज्यों में ई-मोबिलिटी का निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित मूल्यांकन सुनिश्चित करना है।
- यह सूचकांक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनकी पहलों और प्रदर्शन के आधार पर सुझाव प्रदान करता है।
- ये सुझाव ई-मोबिलिटी को आगे बढ़ाने के लिए उनके द्वारा उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण कदमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हैं।
- इस सूचकांक में शामिल शीर्ष 10राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं –
- रैंकराज्य/केंद्र शासित प्रदेश——स्कोर
1.दिल्ली 77
2.महाराष्ट्र 68
3.चंडीगढ़ 65
4.कर्नाटक 64
5.तमिलनाडु 59
6.हरियाणा 54
7.ओडिशा 49
8.छत्तीसगढ़ 48
8.राजस्थान 48
10.आंध्र प्रदेश 47
10.उत्तर प्रदेश 47 - इस सूचकांक में शामिल निम्नतम 5 राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश-
रैंक राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश स्कोर
36 दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 12
35 नगालैंड 19
34 जम्मू एवं कश्मीर 20
33 अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह 22
32 सिक्किम 23
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2152243
https://niti.gov.in/sites/default/files/2025-08/India-Electric-Mobility-Index-2024-Report.pdf https://forumias.com/blog/india-electric-mobility-index-iemi/