प्रश्न-विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में पहली बायोसिमिलर दवा ट्रैस्टुजुमैब को मंजूरी दी है। इस दवा को किस रोग के उपचार में इस्तेमाल किया जाएगा?
(a) मधुमेह
(b) स्तन कैंसर
(c) टी.बी.
(d) ल्यूकीमिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 18 दिसंबर, 2019 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा विश्व की पहली बायोसिमिलर (Biosimilar) दवा को मंजूरी प्रदान की गई।
- ट्रैस्टुजुमैब (Trastuzumab) नाम की इस दवा को स्तनकैंसर के उपचार में इस्तेमाल किया जाएगा।
- उल्लेखनीय है कि बायोसिमिलर दवा का उत्पादन रसायनों के बजाए जैविक स्रोतों द्वारा किया जाता है।
- प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 में 2.1 मिलियन महिलाओं में स्तन कैंसर से जुड़ी समस्या पाई गई।
- इनमें से लगभग एक चौथाई मामले HER-2 पॉजिटिव कैंसर के होते हैं जिसके लिए CANMAB (Trastuzumab) दवा प्रयुक्त की जाती है।
- इसका उद्देश्य विश्व स्तर पर महिलाओं के लिए स्तर कैंसर के उपचार को सस्ता बनाना है, जिसके लिए ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस प्रकार की यह पहली मंजूरी प्रदान की है।
- ट्रैस्टुजुमैब की उच्च प्रभावकारिता
- ट्रैस्टुजुमैब (Trastuzumab) दवा स्तर कैंसर के शुरुआती चरण सहित कुछ मामलों में इसकी अधिक विकसित अवस्था के उपचार में भी प्रभावकारी पाई गई है।
- इस दवा की उक्त उच्च लागत ही इसे विश्व के अनेक देशों की महिलाओं एवं स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों की पहुंच से दूर कर देती है।
- ट्रैस्टुजुमैव (Trastuzumab) का बायोसिमिलर संस्करण, मूल दवा की तुलना में बहुत सस्ता है।
- संश्लेषित रसायनों के बताए जैविक स्रोतों में कोशिकाओं के भीतर की क्रियाओं के फलस्वरूप बनी यह दवा सस्ती भले ही हो लेकिन समान रूप से प्रभावकारी होती है।
लेखक-राजेश त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/news-room/detail/18-12-2019-who-prequalifies-first-biosimilar-medicine-to-increase-worldwide-access-to-life-saving-breast-cancer-treatment
https://indiamedtoday.com/who-prequalifies-first-biosimilar-medicine-trastuzumab/
https://www.biosimilardevelopment.com/doc/who-prequalifies-first-biosimilar-medicine-to-increase-worldwide-0001