विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बनाई वैक्सीन-राष्ट्रवाद का सामना करने की योजना

प्रश्न-कोरोना महामारी के इस दौर में ‘वैक्सीन राष्ट्रवाद’ (Vaccine Nationalism) से तात्पर्य है-
(a) राष्ट्रों द्वारा वैक्सीन निर्माण को प्रोत्साहन देना
(b) कोरोना महामारी से बचाव के उपाय अपने देश के नागरिकों को बताना
(c) अनेक धनी (विकसित) देशों द्वारा कोरोना वैक्सीन पर अंतिम चरण के मानवीय परीक्षण एवं नियामक मंजूरी से पहले ही पूर्व खरीद करार (PrePurchase agreement) कर लिया जाना।
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 18 अगस्त, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष टेड्रोस अधेनोम घेब्रियिसस ने कोरोना वैक्सीन की जमाखोरी के प्रति राष्ट्रों को आगाह किया।
  • उन्होंने विश्व के धनी देशों से आग्रह किया कि वे सभी वैश्विक वैक्सीन समझौते में शामिल हो जाएं।
  • ज्ञातव्य हो कि 31 अगस्त, 2020 को धनी देशों के लिए COVAX Global Vaccines Facility में शामिल होने की समय सीमा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित की गई है।
  • डब्लू.एच.ओ. मुखिया टेड्रोस का कहना है कि Covid-19 की वैक्सीन की जमा खोरी महामारी की समस्या को और गहरा सकती है।
  • संगठन का मानना है कि COVAX Global Vaccines Facility द्वारा विकासशील राष्ट्र भी वैक्सीन प्राप्ति में समान रूप से लाभान्वित होंगे।
  • टेड्रोस ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में विश्व के सभी 194 देशों को इस सुविधा में शामिल होने हेतु पत्र भेजे हैं।
  • WHO मुखिया ने राष्ट्र से COVAX में शामिल होने का आग्रह ऐसी परिस्थितियों में किया है जबकि यूरोपियन यूनियन, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड एवं अमेरिका आदि देशों ने संभावित वैक्सीन निर्माता कंपनियों से भारी मात्रा में वैक्सीन खरीदने के करार कर लिए हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि इस प्रकार के अपने-अपने राष्ट्रीय हित महामारी से लड़ने के वैश्विक प्रयासों को अवरोधित कर सकते हैं।

लेखक-राजेश कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://news.un.org/en/story/2020/08/1070422