प्रश्न-‘विश्व मानवतावादी दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 20 अगस्त
(b) 18 अगस्त
(c) 19 अगस्त
(d) 16 अगस्त
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 19 अगस्त, 2020 को संपूर्ण विश्व में विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day) मनाया गया।
- इस वर्ष इस दिवस की कैंपेन (Compaign) टैगलाइन है-‘‘# Real Life Heroes”।
- यह दिवस उन लोगों की स्मृतियों में मनाया जाता है, जिन्होंने मानवीय उद्देश्यों के कारण दूसरों की सहायता हेतु अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
- उल्लेखनीय है कि यह दिवस वर्ष 2003 में संयुक्त राष्ट्र के बगदाद (इराक) स्थित मुख्यालय पर हुए हमले की वर्षगांठ के रूप में मनाने हेतु प्रारंभ किया गया।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…