विश्व समुद्री दिवस

world maritime day 2018

प्रश्न-‘विश्व समुद्री दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 12 अक्टूबर
(b) 28 सितंबर
(c) 20 अक्टूबर
(d) 14 अक्टूबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 सितंबर, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व समुद्री दिवस’ (World Maritime Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘‘आईएमओ 70 : हमारी धरोहर-एक बेहतर भविष्य के लिए बेहतर नौवहन’’ (IMO 70 : Our Heritage-Better shipping for a Better Future) है।




  • वर्ष 1948 में जिनेवा में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में औपचारिक रूप से आईएमओ (अंतरराष्ट्रीय सामुद्रिक संगठन) की स्थापना के लिए एक अभिसमय (Convention) अपनाया गया।
  • IMO कन्वेंशन, वर्ष 1958 से प्रभावी हुआ तथा वर्ष 1959 में ही इस संगठन की पहली बैठक संपन्न हुई थी।
  • इस निकाय का नाम मूल रूप से अंतर-सरकारी सामुद्रिक सलाहकार संगठन (IMCO) था जिसे वर्ष 1982 में आईएमओ में बदल दिया गया था।
  • इसका मुख्यालय लंदन (यूनाइटेड किंगडम) में स्थित है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://www.imo.org/en/About/Events/WorldMaritimeDay/Pages/WMD-2018.aspx
http://www.imo.org/en/About/HistoryOfIMO/Pages/Default.aspx
http://www.un.org/en/events/maritimeday/
https://en.wikipedia.org/wiki/International_Maritime_Organization