विश्व श्रवण दिवस

प्रश्न-हाल ही में ‘विश्व श्रवण दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 4 मार्च
(b) 3 मार्च
(c) 1 मार्च
(d) 2 मार्च
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 3 मार्च‚ 2021 को ‘विश्व श्रवण दिवस’ (World Hearing Day) मनाया गया।
  • मुख्य विषय-Hearing care for All! Screen-Rehabilitate-Communicate
  • इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष की हैसियत से डब्ल्यूएचओ की ‘वल्र्ड रिपोर्ट ऑन हियरिंग’ जारी की।
  • रिपोर्ट में सुझाई गई रणनीतिओं के अनुरूप स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से सामुदायिक और प्राथमिक स्तर पर सेवाओं में सुधार करना अनुशंसित है।
  • इसके अलावा‚ इस रिपोर्ट में सभी जरूरतमंदों तक सस्ती श्रवण तकनीकी पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार‚ भारत की 2 प्रतिशत आबादी मुख्य तौर पर बच्चे ओटिटिस मेडिया (कान के मध्य भाग का संक्रमण) से पीड़ित हैं।
  • गौरतलब है कि श्रव्य निशक्तता से पीड़ितों का उपचार प्रदान करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2006 में ‘राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम’ आरंभ किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.who.int/news-room/events/detail/2021/03/03/default-calendar/world-hearing-day-2021-hearing-care-for-all

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1702290