इंडिया टेलीकॉम‚ 2021

प्रश्न-हाल ही में वर्चुअल प्रारूप में इंडिया टेलीकॉम कब आयोजित किया गया?
(a) 3-4 मार्च‚ 2021
(b) 1-2 मार्च‚ 2021
(c) 2-4 मार्च‚ 2021
(d) 1-3 मार्च‚ 2021
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 3-4 मार्च‚ 2021 को टेलीकॉम इक्विपमेंट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (TEPC) ने भारत सरकार के वाणिज्य विभाग की बाजार पहुंच पहल योजना (MAI) के अंतर्गत एक विशेष अंतरराष्ट्रीय मेला ‘इंडिया टेलीकॉम 2021’ का आयोजन वर्चुअली किया।
  • इसे दूरसंचार विभाग और विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया गया।
  • इसका उद्घाटन केंद्रीय संचार‚ शिक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री संजय शामराव धोत्रे द्वारा किया गया।
  • इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें लगभग 200 प्रतिनिधि 45 से अधिक देशों से थे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1702318