विश्व शौचालय दिवस

प्रश्न-‘विश्व शौचालय दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 16 नवंबर
(b) 19 नवंबर
(c) 15 नवंबर
(d) 12 नवंबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 19 नवंबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व शौचालय दिवस’ (World Toilet Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) है-‘सतत स्वच्छता और जलवायु परिवर्तन’ (Sustainable Sanitation and Climate Change)।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 जुलाई, 2013 से प्रति वर्ष 19 नवंबर को इस दिवस को मनाने का निश्चय किया था।
  • गौरतलब है कि 19 नवंबर, 2001 को ही जैक सिम ने ‘विश्व शौचालय संगठन’ की स्थापना की थी।
  • स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और शौचालय उपयोग को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldtoiletday.info/

https://www.un.org/en/observances/toilet-day