मृदुला सिन्हा

प्रश्न-18 नवंबर, 2020 को किस राज्य की पूर्व राज्यपाल रही मृदुला सिन्हा का निधन हो गया?
(a) केरल
(b) उत्तर प्रदेश
(c) गोवा
(d) राजस्थान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 18 नवंबर, 2020 को वरिष्ठ भाजपा नेत्री तथा गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं।
  • उनका जन्म 27 नवंबर, 1942 को मुजफ्फरपुर, बिहार (ब्रिटिश इंडिया) में हुआ था।
  • वह वर्ष 2014 से 2019 तक गोवा की राज्यपाल रहीं।
  • इसके साथ ही वह गोवा की प्रथम महिला राज्यपाल रहीं।
  • वह एक कुशल लेखिक भी थीं।
  • जिन्होंने साहित्य के साथ-साथ संस्कृति की दुनिया में भी व्यापक योगदान दिया।
  • वह भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1673761

http://ddnews.gov.in/national/former-goa-governor-veteran-bjp-leader-mridula-sinha-passes-away