प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व शेर दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 9 अगस्त (b) 6 अगस्त
(c) 10 अगस्त (d) 8 अगस्त
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 अगस्त‚ 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व शेर दिवस’ (World Lion Day) मनाया गया।
- उद्देश्य-शेरों को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना और उनकी घटती आबादी और संरक्षण पर जोर देना।
- गुजरात में, एशियाई शेर अद्वितीय पारिस्थितिक और सांस्कृतिक धरोहर है, जो केवल सौराष्ट्र क्षेत्र में पाया जाता है।
- प्रोजेक्ट लायन भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक संरक्षण अभियान है, जिसका उद्देश्य देश में शेरों (लायन) की संख्या को बढ़ाना और उनकी रक्षा करना है।
- इस योजना के तहत शेरों के प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा, उनकी संख्या का सर्वेक्षण, और मानव-शेर संघर्ष को कम करने के प्रयास किए जाते हैं।
- मुख्य रूप सेगिर राष्ट्रीय उद्यान (गुजरात)में Asiatic Lion की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है, क्योंकि भारत में यह ही मुख्य रूप से पाया जाता है।
- देश में एशियाई शेरों की संख्या 2015 में 523 से बढ़कर 2025 में 891 हो गई है।
- इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2297009®=48&lang=1