प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व जैव ईंधन दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 8 अगस्त (b) 10 अगस्त
(c) 5 अगस्त (d) 11 अगस्त
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 अगस्त, 2025को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व जैव ईंधन दिवस’ (World Biofuel Day) मनाया गया।
- उद्देश्य-पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों के विकल्प के रूप में गैर-जीवाश्म ईंधनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
- उल्लेखनीय है कि जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति, 2018 में वर्ष 2030तक हाई स्पीड डीजल (HSD) में 5 प्रतिशत जैव डीजल को मिश्रित करने के लक्ष्य की परिकल्पना की गई है।
- जैव-ईंधन नवीकरणीय, जैव-निम्नीकरणीय, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल है।
- ज्ञातव्य है कि 10अगस्त, 1893 में डीजल इंजन के आविष्कार सर रुडोल्फ डीजल ने सफलतापूर्वक मूंगफली के तेल से मैकेनिकल इंजन चलाया था।
- इसी असाधारण उपलब्धि की स्मृति में प्रतिवर्ष 10अगस्त को यह मनाया जाता है।
- भारत सरकार ने जून‚ 2018 में जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति को मंजूरी दी थी।
- इस नीति का उद्देश्य वर्ष 2030तक 20प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण और 5 प्रतिशत बायोडीजल सम्मिश्रण तक पहुंचाना है।
- परंतु उत्साहजनक प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने पेट्रोल में 20प्रतिशत इथेनॉल को वर्ष 2030से पहले वर्ष 2025-26 तक ही प्राप्त कर लेने का लक्ष्य रखा है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://mopng.gov.in/files/article/articlefiles/Notification-15-06-2022-Amendments-in-NPB-2018.pdf