विश्व वन्यजीव कोष द्वारा कार्यशाला का आयोजन

प्रश्न-हाल ही में ‘गंगा और इसकी जैव-विविधताः आवास एवं प्रजाति संरक्षण के लिए रोडमैप विकास’ विषय पर विश्व वन्यजीव कोष द्वारा कार्यशाला का आयोजन कहां किया गया?
(a) देहरादून
(b) नई दिल्ली
(c) पटना
(d) रुड़की
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 22 मई, 2018 को नई दिल्ली में विश्व वन्यजीव कोष द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
  • इस कार्यशाला का मुख्य विषय (Theme) ‘गंगा और इसकी जैव-विविधताः आवास एवं प्रजाति संरक्षण के लिए रोडमैप विकास’ था।
  • इसका उद्घाटन जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने किया।
  • इस अवसर पर गडकरी ने ‘चयनित जलीय प्रजातियों की संरक्षण स्थिति’ पर रिपोर्ट जारी की।
  • अपनी तरह की इस पहली रिपोर्ट में गंगा नदी के संरक्षण के लिए चयनित प्रजातियों की स्थिति और इस विषय में उपलब्ध साहित्य एवं नदी की जैव-विविधता के आकलन से तैयार आंकड़ों से मिली जानकारियों का समन्वय प्रस्तुत किया गया है।
  • गडकरी द्वारा ‘गंगा जैव विविधता-एक नजर’ पर एक प्रकाशन भी जारी किया गया, जिसमें जलीय प्रजातियों का पूर्ण विवरण है।
  • इसके अलावा मंत्री महोदय ने भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) द्वारा तैयार किया गया स्व-प्रेरित गंगा प्रहरियों का एक डेटाबेस भी जारी किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=179454