मंदसौर जिले में स्थित दो सिंचाई परियोजनाओं के लिए राशि स्वीकृत

प्रश्न-हाल ही में संपन्न म.प्र. मंत्रिमंडल की बैठक में मंदसौर जिले में स्थित दो सिंचाई परियोजनाओं को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) मंदसौर जिले की शामगढ़ सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना हेतु 1662 करोड़ 47 लाख रुपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।
(b) इस परियोजना के अंतर्गत 260 ग्रामों की 90 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
(c) भानपुरा नहर परियोजना हेतु 268 करोड़ 45 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।
(d) दोनों परियोजनाओं के तहत कुल 93 हजार 354 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 22 मई, 2018 को संपन्न म.प्र. मंत्रिमंडल की बैठक में मंदसौर जिले की शामगढ़ सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना (स्वीकृत राशि 1662 करोड़ 47 लाख) और भानपुरा नहर परियोजना (स्वीकृत राशि 268 करोड़ 45 लाख रुपए) हेतु 1930 करोड़ 92 लाख रुपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।
  • शामगढ़-सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना अंतर्गत 260 ग्रामों की 80 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
  • ज्ञातव्य है कि शामगढ़ क्षेत्र की कृषि भूमि लगभग 5-10 मीटर अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण सिंचाई से वंचित हो रही थी।
  • भानपुरा नहर परियोजना के तहत राजस्थान से लगी सीमा तक भूमि सिंचित की जा सकेगी।
  • दोनों परियोजनाओं के तहत कुल 93 हजार 354 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।
  • इसी बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के संचालन हेतु मंत्रिमंडल द्वारा अंतरिम मानव संसाधन/संस्थागत ढांचे की स्वीकृति प्रदान की गई।
  • भारत सरकार द्वारा स्वीकृत योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन प्रदेश में 15 अगस्त, 2018 से प्रारंभ होगा।
  • मध्य प्रदेश में यह मिशन ट्रस्ट के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा घोषित प्रदेश के 83 लाख 81 हजार परिवारों के अलावा खाद्य सुरक्षा मिशन में शामिल और श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के सभी परिवारों को जोड़ा जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.dailypioneer.com/state-editions/bhopal/revised-approval-for-mandsaur-water-projects.html
http://www.centralchronicle.com/rs-1930-92-cr-approved-for-two-irrigation-projects.html