प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- प्रतिवर्ष 12 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है
- इस दिवस का मुख्य विषय है – “इंसानियत की एक बूंद, खून दो, जानें बचाओ।”
उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 जून‚ 2026 को संपूर्ण विश्व में विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) मनाया गया।
- इस दिवस का मुख्य विषय है -“इंसानियत की एक बूंद, खून दो, जानें बचाओ।”( One Drop of Humanity. Give Blood. Save Lives)
- इस दिवस का उद्देश्य है –
1.रक्त और प्लाज्मा दान की महत्वपूर्ण आवश्यकता और मरीजों के जीवन पर उनके प्रभाव के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना; - 2.नए और मौजूदा दोनों दाताओं (Donor) को नियमित रूप से रक्त देने के लिए प्रोत्साहित करना, एक स्थिर और पर्याप्त रक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करना।
- 23 मई‚ 2005 को 58 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में सदस्य देश प्रतिवर्ष 14 जून को इस दिवस को मनाने के लिए सहमत हुए थे।
- यह दिवस ‘ए’‚ ‘बी’ और ‘ओ’ रक्त समूह की खोज करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता कार्ल लैंडस्टीनर को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/campaigns/world-blood-donor-day/2026
https://apps.who.int/gb/ebwha/pdf_files/WHA58/WHA58_13-en.pdf?utm