अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 10 जून (b) 8 जून
(c) 15 जून (d) 13 जून
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 जून‚ 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस’ (International Albinism Awareness Day) मनाया गया।
  • मुख्य विषय-‘ Proudly in my skin — celebrating all skin tones’
  • उद्देश्य-एल्बिनिज्म (रंजकहीनता) के शिकार ‘लोगों से विश्व’ में होने वाले भेदभाव के विरुद्ध जागरूकता फैलाना।
  • 18 दिसंबर‚ 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रति वर्ष 13 जून को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • रंजकहीनता एक जन्मजात बीमारी है जो त्वचा‚ बाल और आंखों में मेलानिन (Pigment Melanin) की कमी के कारण होता है।
  • इससे प्रभावित लोगों की त्वचा तथा आंखे हल्के रंग की होती हैं और उन्हें धूप से परेशानी होती है।
  • क्या आप जानते हैं?
  • एल्बिनिज्म एक आनुवंशिक स्थिति है, जो माता-पिता दोनों से विरासत में मिलती है और यह नस्ल या लिंग की परवाह किए बिना दुनिया भर में पाई जाती है।
  • एल्बिनिज्म से पीड़ित लोगों के बालों, त्वचा और आँखों में मेलेनिन वर्णक की सामान्य कमी के कारण वे सूर्य के संपर्क में आने के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं, जिससे त्वचा कैंसर और गंभीर दृश्य हानि हो सकती है।
  • उप-सहारा अफ्रीका में 5,000 लोगों में से 1 और यूरोप और उत्तरी अमेरिका में 20,000 लोगों में से 1 को एल्बिनिज्म है।
  • कुछ देशों में एल्बिनिज्म से पीड़ित लोगों को भेदभाव, गरीबी, कलंक, हिंसा और यहाँ तक कि हत्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/albinism-day