विश्व मौसम विज्ञान दिवस

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 23 मार्च‚ 2026 को ‘विश्व मौसम विज्ञान दिवस’ मनाया गया।
  2. वर्ष 2026 में इस दिवस का मुख्य विषय है-‘‘जलवायु एवं सतत विकास’।
    उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं-
    (a) केवल (1)
    (b) केवल (2)
    (c) (1) एवं (2) दोनों
    (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 23 मार्च, 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मौसम विज्ञान दिवस’ (World Meteorological Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2026 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-“आज का अवलोकन, कल की सुरक्षा”(Observing today, protecting tomorrow) है।
  • इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य लोगों को मौसम विज्ञान तथा इसमें हो रहे परिवर्तन के बारे में जागरूक करना है।
  • यह दिवस विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Metrological Organisation) द्वारा मनाया जाता है।
  • डब्लूएमओ (WMO) वर्ष 1873 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (IMO) से उत्पन्न हुआ था।
  • डब्लूएमओ (WMO) की स्थापना वर्ष 1950 में हुई थी।
  • वर्ष 1951 में यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी बना।
  • वर्तमान में 193 देश इसके सदस्य हैं।
  • इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://wmo.int/news/campaigns/world-meteorological-day

https://wmo.int/about/wmo-members

https://wmo.int/about-wmo/history-of-imo-and-wmo

https://www.newsonair.gov.in/world-meteorological-day-being-observed-today-globally