प्रश्न – मार्च, 2026 में जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट‚2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) यह रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी की गई है।
(2) इस सूची में फिनलैंड को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(3) इसमें भारत को 116वां स्थान प्राप्त हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (3)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मार्च, 2026 में विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट (World Happiness Report) -2026 जारी किया गया
- इसे संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UNSDSN) द्वारा गैलप (Gallup) एवं ऑक्सफोर्ड वेलबीइंग रिसर्च सेंटर के सहयोग से जारी किया गया
- इसमें कुल 147 देशों को रैंकिंग दी गई है
- इस रिपोर्ट के 6 कारक (Factor) हैं —
- प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद
- सामाजिक सहयोग
- स्वस्थ जीवन प्रत्याशा
- जीवन में विकल्प लेने की स्वतंत्रता
- भ्रष्टाचार बोध
- उदारता
- विश्व के सबसे खुशहाल देशों की सूची में शीर्षतम 5 देश
- फिनलैंड
- आइसलैंड
- डेनमार्क
- कोस्टारिका
- स्वीडन
- नॉर्डिक देश एक बार फिर प्रसन्नता रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।
निम्नतम 5 देश
- अफगानिस्तान
- सिएरा लियोन
- मलावी
- जिम्बाब्वे
- बोत्स्वाना
- इसमें भारत को 116वां स्थान प्राप्त हुआ है।
- जबकि गतवर्ष भारत इस सूचकांक में 118वें स्थान पर था
- भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति —
चीन — 65वाँ स्थान
नेपाल — 99वाँ स्थान
पाकिस्तान — 104वाँ स्थान
श्रीलंका — 134वाँ स्थान
बांग्लादेश — 127वाँ स्थान - इस रिपोर्ट के अनुसार , वर्ष 2006–2010 की आधार अवधि से वर्ष 2023–2025 तक प्रसन्नता में हुए परिवर्तनों को देखें, तो रैंक किए गए 136 देशों में लगभग दोगुने देशों में उल्लेखनीय वृद्धि (79) हुई है, जबकि उल्लेखनीय गिरावट वाले देशों की संख्या 41 रही।
- इस अवधि में, 0–10 जीवन-मूल्यांकन पैमाने पर एक अंक या उससे अधिक की वृद्धि करने वाले 21 देशों में से अधिकांश मध्य और पूर्वी यूरोप में हैं।
- यह यूरोप में प्रसन्नता स्तरों के समीपता/अभिसरण को दर्शाता है, जो एक दशक से अधिक समय से स्पष्ट है।
- वहीं, एक अंक से अधिक गिरावट वाले आठ देशों में से अधिकांश बड़े संघर्ष-क्षेत्रों में या उनके आसपास स्थित हैं।
- सामान्य रूप से, अधिकांश पश्चिमी औद्योगिक देश अब 2005 से 2010 के बीच की तुलना में कम प्रसन्न हैं।
- इनमें से 15 देशों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जबकि केवल 4 देशों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
- 25 वर्ष से कम आयु के युवाओं में प्रसन्नता परिवर्तन की रैंकिंग में संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड (अर्थात NANZ क्षेत्र) 136 देशों की सूची में 122 से 133 के बीच स्थान पर हैं।
- प्रसन्नता और सोशल मीडिया
- सोशल मीडिया के कम उपयोग पर जीवन-संतोष सबसे अधिक पाया गया है, जबकि उपयोग बढ़ने पर यह कम होता जाता है।
- यह निष्कर्ष PISA (Programme for International Student Assessment) के आँकड़ों पर आधारित है, जो 47 देशों में 15 वर्षीय विद्यार्थियों की सात इंटरनेट गतिविधियों को कवर करते हैं (हालाँकि दुर्भाग्यवश इसमें NANZ देश शामिल नहीं हैं)।
- इंटरनेट गतिविधियाँ दो समूहों में विभाजित होती हैं।
- संचार, समाचार, सीखना और सामग्री निर्माण जैसी गतिविधियाँ उच्च जीवन-संतोष से जुड़ी हैं।
- इसके विपरीत, सोशल मीडिया, गेमिंग और मनोरंजन हेतु ब्राउज़िंग जैसी गतिविधियाँ कम जीवन-मूल्यांकन से संबंधित हैं।
- सभी इंटरनेट गतिविधियाँ, जब उनका उपयोग बहुत अधिक दर से किया जाता है, तो जीवन-संतोष में कमी से जुड़ी होती हैं।
- यह प्रभाव विशेष रूप से लड़कियों तथा यूके और आयरलैंड के विद्यार्थियों में अधिक स्पष्ट है, जो PISA में शामिल दो अंग्रेज़ी-भाषी देश हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://files.worldhappiness.report/WHR26.pdf?_gl=1*1ccdzkz*_gcl_au*NTkyODY4NDY5LjE3NzQzNDAyMjE.
https://data.worldhappiness.report/table?_gl=1*vjzss*_gcl_au*NTkyODY4NDY5LjE3NzQzNDAyMjE.