विश्व माप विज्ञान दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व माप विज्ञान दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 15 मई (b) 20 मई
(c) 10 मई (d) 18 मई
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 मई‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व माप विज्ञान दिवस’ (World Metrology Day) मनाया गया।
  • मुख्य विषय (Theme)- “सभी समय के लिए, सभी लोगों के लिए माप”।
  • इस थीम की घोषणा इंटरनेशनल ब्यूरो ऑफ वेट एंड मेजर्स (BIPM) और इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी (OIML) द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी।
  • यह दिवस 20 मई 1875 को पेरिस में हस्ताक्षरित ऐतिहासिक मीटर कन्वेंशन की 150वीं वर्षगांठ है।
  • इस दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, कानूनी माप-पद्धति प्रक्रियाओं को सरल और डिजिटल बनाने के लिए ई-मैप पोर्टल लॉन्च किया गया।
  • वर्तमान में 18 राज्यों को एकीकृत करते हुए, यह पोर्टल डिजिटल लाइसेंसिंग, पंजीकरण और प्रवर्तन गतिविधियों को सक्षम बनाता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2129915