प्रश्न – ऑपरेशन ओलिविया से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.यह नवंबर, से मई तक सालाना आयोजित किया जाने वाला भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी)की एक महत्वपूर्ण पहल है।
2. इसका उद्देश्य विशेष रूप से गहिरमाथा बीच और ओडिशा के आसपास के तटीय क्षेत्रों में ओलिव रिडले कछुओं के लिए घोंसले की जगह सुनिश्चित करना है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 मई, 2025 को रक्षा मंत्रालय द्वारा समुद्री संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के वार्षिक मिशन ‘ऑपरेशन ओलिविया’ के बारे में जानकारी दी गई
- इनके अनुसार , इस ऑपरेशन के तहत फरवरी 2025 के दौरान ओडिशा में रुशिकुल्या नदी के मुहाने पर 6.98 लाख से अधिक ओलिव रिडले कछुओं के घोंसले की रक्षा करने में सहायता की गई।
- यह नवंबर से मई तक वार्षिक रुप से आयोजित किया जाने वाला भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी)की एक महत्वपूर्ण पहल है।
- इसका उद्देश्य विशेष रूप से गहिरमाथा बीच और ओडिशा के आसपास के तटीय क्षेत्रों में ओलिव रिडले कछुओं के लिए घोंसले की जगह सुनिश्चित करना है
- जहां हर साल आठ लाख से अधिक कछुए आते हैं
- ओडिशा में रुशिकुल्या नदी के मुहाने पर रिकॉर्ड सामूहिक घोंसले का निर्माण कठोर गश्त, हवाई निगरानी और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से लुप्तप्राय प्रजातियों की सुरक्षा में भारतीय तटरक्षक बल के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।
- ऑपरेशन ओलिविया की शुरुआत से लेकर अब तक, भारतीय तटरक्षक बल ने 5,387 से ज़्यादा सतही गश्ती उड़ानें और 1,768 हवाई निगरानी मिशन किए हैं
- जिससे अवैध मछली पकड़ने और कछुओं के आवास में व्यवधान जैसे खतरों में काफ़ी कमी आई है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…