प्रश्न –प्रतिवर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 11 अक्टूबर
(b) 13 अक्टूबर
(c) 12 अक्टूबर
(d) 10 अक्टूबर
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 अक्टूबर‚ 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ (World Mental Health Day) मनाया गया।
- इस वर्ष वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (WFMH) द्वारा निर्धारित टैगलाइन है-“Lived Experiences Heard: Real voices, Real Change”.
- उद्देश्य-मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करना।
- उल्लेखनीय है कि WFMH ने विश्व के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को यथार्थवादी बनाने के लिए वर्ष 1992 में इस दिवस की स्थापना की को मनाने की शुरूआत हुई।।
- गौरतलब है कि भारत सरकार ने सबके लिए न्यूनतम मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल की उपलब्धता और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 1982 में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (NMHP) की शुरुआत की थी।
- 10 अक्टूबर‚ 2014 को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य नीति की घोषणा की गई।
- देश में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने हेतु मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम‚ 2017 बनाया गया।
- भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार लाने के प्रयासों के केंद्र में टेली मानस (राज्यों के बीच दूरसंचार मानसिक स्वास्थ्य सहायता और नेटवर्किंग) है, जो देश की मानसिक स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है।
- 10 अक्टूबर, 2022 को शुरू की गई टेली+मानस ने समय पर परामर्श, भावनात्मक समर्थन और पेशेवर मार्गदर्शन को एक साधारण टेलीफोन कॉल के माध्यम से सीधे लोगों तक पहुंचाकर मानसिक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच में मौजूद कमियों को दूर करने में सराहनीय सेवा प्रदान की है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/en/campaigns/world-mental-health-day/2026
https://www.pib.gov.in/newsite/erelcontent.aspx?lang=2®=48&relid=296084
https://www.dghs.mohfw.gov.in/national-mental-health-programme.php