प्रश्न- हाल ही में राष्ट्रीय डाक सप्ताह-2026 कब मनाया गया?
(a) 9 से 15 अक्टूबर (b) 8 से 14 अक्टूबर
(c) 7 से 13 अक्टूबर (d) .10 से 16 अक्टूबर
उत्तर- (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 से 15 अक्टूबर, 2026 के मध्य राष्ट्रीय डाक सप्ताह-2026 मनाया गया
- इसका मुख्य उद्देश्य डाक सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, सुलभ और नागरिकों की बदलती आवश्यकताओं के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना है।
- 9 अक्टूबर, 2026 को विश्व डाक दिवस मनाए जाने के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ।
- डाक टिकट संग्रह के समृद्ध सांस्कृतिक, शैक्षिक और ऐतिहासिक पक्षों को उजागर करने के लिए 12 अक्टूबर, 2026 को “फन विद फिलैटेली डे” मनाया गया ।
- यह दिवस डाक टिकटों और डाक विरासत के अधिक महत्व को प्रोत्साहित करेगा और साथ ही डाक टिकट संग्रह को राष्ट्र की विविधतापूर्ण विरासत के बारे में जानने और संरक्षित करने के आकर्षक माध्यम के रूप में बढ़ावा देगा।
- 13 अक्टूबर, 2026 को वित्तीय समावेशन और सीसीएस दिवस मनाया गया ।
- डाक और पार्सल दिवस 14 अक्टूबर, 2026 (बुधवार) को मनाया जाएगा, जिसमें डाक एवं पार्सल सेवाओं की विश्वसनीय, कुशल और सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग के निरंतर प्रयासों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया ।
- 15 अक्टूबर, 2026 (गुरुवार) को प्रौद्योगिकी और नवाचार दिवस के साथ उत्सव का समापन हुआ।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2319723&lang=2®=48