प्रश्न – ‘विश्व मानवतावादी दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 20 अगस्त (b) 18 अगस्त
(c) 19 अगस्त (d) 16 अगस्त
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 अगस्त, 2026 को संपूर्ण विश्व में विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day) मनाया गया।
- इस वर्ष इस दिवस की कैंपेन (Compaign) टैगलाइन है- #ActForHumanity
- यह दिवस उन लोगों की स्मृतियों में मनाया जाता है, जिन्होंने मानवीय उद्देश्यों के कारण दूसरों की सहायता हेतु अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।
- ध्यातव्य है कि यह दिवस 19 अगस्त 2003 में इराक के बगदाद में कैनाल होटल पर हुए हमले की वर्षगांठ के रूप में मनाने हेतु प्रारंभ किया गया।
- इस युद्ध में इराक के मुख्य मानवतावादी सर्जियों वियरा डी मेलों सहित 22 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
- 11 दिसंबर, 2008 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव A/RES/63/139 के माध्यम से 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस घोषित किया।
- इसका पहला ऑपचारिक आयोजन 19 अगस्त, 2009 को किया गया।
- मई 2026 के अंत तक, दुनिया भर में 25.2 करोड़ से अधिक लोगों को तत्काल मानवीय सहायता और संरक्षण की आवश्यकता थी।
- यह संख्या 2026 ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन ओवरव्यू (Global Humanitarian Overview) जारी किए जाने के समय की तुलना में 1.3 करोड़ अधिक थी।
- वर्ष के मध्य तक, मानवीय सहायता साझेदारों ने 14.32 करोड़ लोगों की सहायता करने की योजना बनाई थी।
- इनमें से लगभग 8.9 करोड़ लोगों को सबसे गंभीर जरूरतों का सामना करने वाला मानते हुए जीवनरक्षक सहायता के लिए प्राथमिकता दी गई।
- अप्रैल 2026 के अंत तक, मानवीय सहायता साझेदारों ने अनुमानित 4.52 करोड़ लोगों को कम-से-कम किसी एक प्रकार की सहायता या संरक्षण उपलब्ध कराया था।
- यह सहायता की आवश्यकता वाले कुल लोगों में से लगभग हर छह में से एक व्यक्ति के बराबर थी।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…