प्रश्न – 19-20 अगस्त,2026 के मध्य ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) मुंबई (b) लखनऊ
(c) जयपुर (d) गांधीनगर
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19-20 अगस्त, 2026 के मध्य ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन-2026 गांधीनगर,गुजरात में आयोजित किया गया
- इसे भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित किया गया था
- इस सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के युवा नेता, नवप्रवर्तक, उद्यमी, स्वयंसेवक और परिवर्तनकारी युवाओं ने भाग लिया।
- यह विषयगत चर्चाओं, संवादात्मक सत्रों और नेटवर्किंग के अवसरों के माध्यम से यह सम्मेलन युवाओं को विचारों के आदान-प्रदान, अपने समाधानों को प्रस्तुत करने और व्यापक ब्रिक्स प्रक्रिया में विचारार्थ सिफारिशें तैयार करने का मंच प्रदान किया ।
- इसके साथ ही ब्रिक्स युवा परिषद बैठक भी आयोजित हुई।
- इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के आधिकारिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
- इसका उद्देश्य संस्थागत संवाद को आगे बढ़ाना, ब्रिक्स युवा संयुक्त वक्तव्य और ब्रिक्स युवा सहयोग रूपरेखा पर सहमति बनाना तथा दीर्घकालिक युवा सहयोग के लिए संयुक्त पहलों की पहचान करना है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2300761®=48&lang=2